September 22, 2024

अभी-अभीः देहरादून में सुबह सात से शाम सात बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, असमंजस की स्थिति समाप्त

PTI10-05-2020_000235B

देहरादून। देहरादून में अब सुबह सात बजे से शाय सात बजे तक दुकानें खोली जायेंगी। जिला प्रशासन ने स्थिति साथ कर दी है। इसके साथ ही व्यापारियों ने भी व्यापारिक गतिविधि में तेजी आने के लिए इस प्रस्ताव पर हामी भर दी ह। दुकानों को खोलने को लेकर व्यापारियों के बीच बना असमंजस बैठक के बाद खत्म हो गया। व्यापारी सुबह सात से शाम सात बजे तक ही दुकानें खोलने पर सहमत हो गए हैं। बैठक में दून के विभिन्न बाजारों के करीब 200 व्यापारियों ने भाग लिया। 

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल पूर्व की भांति सुबह सात से शाम सात बजे बाजार खोलने पर अड़ा था। इस संबंध में व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा था। वहीं दून वैली महानगर व्यापार मंडल इसके विरोध में था। लिहाजा व्यापारियों में असमंजस की स्थिति हो गई। इसको लेकर दून उद्योग व्यापार मंडल ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर विचार विमर्श किया।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com