September 22, 2024

कर्नाटक में 26वें युवा खेल महोत्सव में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर किया राज्य का नाम रौशन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योगिक साईंस विभाग की योग छात्रा साक्षी ने कर्नाटक में आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। देहरादून लौटने पर विश्वविद्यालय के योगिक साईंस विभाग ने साक्षी का भव्य स्वागत किया।

साक्षी ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु राम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी ने देश में राज्य का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय साक्षी को 25 हज़ार रुपये का चैक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेगा।

साक्षी की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज जी ने बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उन्होंन कहा कि वर्तमान समय योग की सार्थकता को जानने व समझने का समय है। उन्होंने युवाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि युवाओं को योग को अपने नियमित जीवन शैली मे अपनाना चाहिए।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com