September 22, 2024

कोरोना के बीच केरल में फैली नई बीमारी!

कोरोना महामारी के बीच केरल में एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। यहां मलेरिया से जुड़ी एक नई तरह की बीमारी सामने आ रही है।  राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के मुताबिक राज्य में मलेरिया की एक नई प्रजाति देखने को मिल रही है।

स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के मुताबिक कन्नूर जिले में सूडान से लौटे एक सैनिक का इलाज किया जा रहा है, जिसके अंदर मलेरिया से जुड़ी एक नई तरह की बीमारी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि ‘केरल में मलेरिया की एक नई प्रजाति प्लाजमोडियम ओवल मिली है। ये नई प्रजाति कन्नूर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक सैनिक के शरीर में मिली है। यह जवान कुछ समय पहले ही उत्तरी अफ्रीका के देश सूडान से लौटा था। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज देकर इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।’

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने ट्वीट कर कहा कि कन्नूर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक सैनिक के शरीर में ये मिली है। यह जवान कुछ समय पहले ही उत्तरी अफ्रीका के देश सूडान से लौटा था। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज देकर इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

आंध्र प्रदेश में भी मलेरिया की इस नई प्रजाति के होने की अशंका जताई जा रही है। आंध्रे प्रदेश में भी पिछले 3-4 दिनों इसी तरह की रहस्यमय बीमारी के 13 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकेके श्रीनिवास ने का कहना है कि इलुरु के जिला मुख्यालय अस्पताल में 32 लोगों और विजयवाड़ा में 21 लोगों का उपचार चल रहा है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com