September 22, 2024

सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, सत्ता पक्ष पर लगाये गंभीर आरोप

देहरादून। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने सरकार पर कांग्रेस के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगया है। इसको लेकर तिलक राज बेहड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने जा रहे तिलकराज बेहड़ को पुलिस ने जबरन रोक। हाथी बड़कलां पर बेरिकेटिंक लगाकर रोके जाने से नाराज तिलकराज बेहड़ वहीं धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी धरने में शामिल हो गये। इस दौरान करण माहरा ने तिलकराज बेहड़ की मांगों को जायज बताया।

तिलकराज बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सरकार के इशारे पर लोगों को पीटा जा रहा है। अभी तक 8 से लेकर 10 लोग पीटे जा चुके हैं। मारपीट करने वाले लोगों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा में मांस की तस्करी और खनन का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने का कि वे अपनी इन बातों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। लेकिन पुलिस उन्हें जबरन रोक रही है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com