September 22, 2024

लाॅकडाउन राहतः उत्तराखंड के लोगों की घर वापसी के लिए जारी हुआ लिंक और फोन नंबर, यहां करें संपर्क

देहरादून। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के छात्रों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और अन्य नागरिकों की घर वापसी का प्लान राज्य सरकार ने तैयार कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत स्वय प्रदेश से बाहर फंसे लोगों की घर वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे है। इसके लिए राज्य सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए लिंक जारी किया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग ने मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। इन मोबाइल नंबर पर भी लोग उत्तराखंड वापस आने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक कर अप्लाई किया जा सकता है। इसमें अप्लाई करने वाले का पंजीकरण होगा और घर वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  ये हैं लिंक: https://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php

घर वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों से इन नंबरों पर संर्पक किया जा सकता है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com