September 22, 2024

लोकसभा चुनावः यूकेडी ने चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

देहरादून। प्रदेश की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों कर दी है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने बताया कि गढ़वाल से आशुतोष नेगी, हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

बुधवार को पार्टी मुख्यालय में केन्द्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने पत्रकारों की मौजूदगी में उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्थानीय और ज्वलंत मुद्दो को लेकर यूकेडी जनता की बीच जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून के साथ परियोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी सहित अन्य तमाम विषय शामिल हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com