Big Update: लुधियाना में 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% की छूट, जानें पूरा शेड्यूल नगर निगम का विशेष ऑफर, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टैक्स भरने की सुविधा, जुर्माने से बचने का आखिरी मौका।

0
Screenshot (168)

लुधियाना : लुधियाना नगर निगम ने मौजूदा वित्तीय वर्ष (2024-25) के लिए प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% छूट का ऑफर दिया है। टैक्स भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि अब तक लगभग 1.07 लाख संपत्ति मालिकों ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है। जो निवासी इस तारीख तक टैक्स जमा करेंगे, उन्हें 10% छूट का लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन और ऑफलाइन विकल्प:

शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम के ज़ोनल केंद्र टैक्स भरने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, टैक्स भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की भी सुविधा है, जिससे लंबी कतारों से बचा जा सकता है।

जुर्माने की जानकारी:

  • 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर: बिना किसी जुर्माने के टैक्स भुगतान।
  • 1 जनवरी से 31 मार्च: 10% जुर्माना।
  • 31 मार्च के बाद: 20% जुर्माना और 18% वार्षिक ब्याज।

विशेष कार्यदिवस:

शहरवासियों को 30 सितंबर तक टैक्स जमा करने में सुविधा देने के लिए नगर निगम ने शनिवार और रविवार को भी अपने ज़ोनल सुविधा केंद्र खोलने का फैसला किया है।

  • खुले दिन:
    • 14 सितंबर (शनिवार)
    • 21 सितंबर (शनिवार)
    • 22 सितंबर (रविवार)
    • 28 सितंबर (शनिवार)
    • 29 सितंबर (रविवार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed