September 22, 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगे आरोपों के बाद मदन कौशिक और सीएम पुष्कर धामी दिल्ली तलब

देइहरादून। उत्तराखंड राज्य में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में उपजी हलचलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल पिछले दिनों से भाजपा संगठन में उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश भाजपा में मचे घमासान को लेकर भाजपा हाईकमान भी अलर्ट हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा आलाकमान ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज दिल्ली तलब किया है। चर्चा है कि गृह मंत्री अमित शाह खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए है, और इस पूरे मामले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से लेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक आज दिल्ली के दौरे पर है। इस दौरान वह बीजेपी के कई विधायकों द्वारा पार्टी संगठन पर लगाए गंभीर आरोपों पर रिपोर्ट सौपेंगे। सीएम धामी गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि बीजेपी में पार्टी के उम्मीदवार पार्टी नेताओं पर ही चुनाव हराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगा रहे हैं और आरोपों की इस जद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी आ गए हैं। भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके और वर्तमान में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे मदन कौशिक पर अपनी विधानसभा सीट के साथ-साथ प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी थी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com