September 22, 2024

महाराष्ट्रः राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने की पद छोड़ने की पेशकश, गृहमंत्री को लिखा पत्र

देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद छोड़ने की पेशकश की है। इसको लेकर उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि वे सक्रिय राजनीति को छोड़ना चाहते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिये गये बयान पर अपनी आलोचना से परेशान होकर उन्होंने पद छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है जिसके चलते कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए।

राज्यपाल कोश्यारी ने कि पत्र ऐसे समय में सामने आया जब महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र होने वाला है। वहीं वहां के विपक्षी दलों ने कोश्यारी के उनके विवादित बयान के विरोध में रैली का आयोजन किया है।

गौरतलब है कि विपक्षी महाराष्ट्र विकास अघाड़ी, (एमवीए) ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने और महाराष्ट्र.कर्नाटक सीमा विवाद पर एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ 17 दिसम्बर को मुम्बई में बड़े पैमाने पर विरोध मार्च की घोषणा की है। साथ ही शिवाजी पर विवादित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने की भी मांग की।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com