September 22, 2024

बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस मुखर, पुलिस मुख्यालय किया कूच

देहरादून। बढ़ते महिला अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने गुरूवार को पुलिस मुख्यालय कूच किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकत्रियों ने धामी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अगुवाई में पुलिस मुख्यालय कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकत्रियों को पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर पहले ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकत्रियों और पुलिस के बीच नोंकझोक भी हुई।

आक्रोशित कांग्रेस कार्यकत्रियों ने बैरिकेटिंग को तोड़ने का भी प्रयास किया।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा प्रदेश में लगातार महिला अपराध बढ़ रहे हैं। एक हफ्ते पहले हरिद्वार ज़िले में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ। बीते दिन मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट चंपावत में ही सामूहिक दुष्कर्म का चौथा मामला देखने को मिला। प्रदेश में महिलाओं के किलाफ बढ़ते अपराध और लचर सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन और सरकार पर सवालिया निशान लगाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार से मांग है कि जो लोग सामुहिक बलात्कार, बलात्कार जैसे घटनाओं के आरोपी है उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दे कर उदाहरण प्रस्तुत करें।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com