September 22, 2024

एमसीडी इलेक्शनः बुराड़ी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार में जुटे पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत, कहा भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित

बुराड़ी में भाजपा उम्मीदवार के प्रचार में पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत

दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरण में के चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। यहां चार दिसम्बर को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती सात दिसम्बर को होगी। एमसीडी पर पिछले पंद्रह सालों से बीजेपी का कब्जा है। अपने विजयी यात्रा को जारी रखने के लिए भाजपा के तमाम नेता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। राजधानी दिल्ली में पर्वतीय मूल के एक बडा तबका रहता है। लिहाजा इस बार भाजपा ने पर्वतीय मूल के सबसे अधिक 10 प्रत्याशियों को एमसीडी के चुनाव मैदान उतारा है। वहीं पर्वतीय वोटरों को लुभाने के लिए उत्तराखण्ड से संगठन ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए भेजा है।

घर-घर जाकर भाजपा उम्मीदवार को प्रचार करते कैलाश पंत

बुराड़ी में पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत को प्रचार की कमानः

पूर्व संगठन मंत्री, उत्तराखण्ड कैलाश पंत हिमाचल चुनाव के दिल्ली नगर निकाय चुनाव में घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार में जुटे हुए हैं। कैलाश पंत को संगठन के विषयों का जानकार माना जाता है। कैलाश पंत जहां जहां प्रचार को जा रहे हैं वहां उन्हें सुनने को भीड़ उमड़ पड़ रही है। पार्टी हाईकमान उनकी सांगठनिक क्षमता का हमेशा कायल रहा है। इससे पहले उत्तराखण्ड में चम्पावत उपचुनाव में संगठन ने उन्हें जिम्मा सौंपा था जिसकी बदौलत

बुराड़ी में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कैलाश पंत

सीएम धामी वहां रिकार्ड वोटों के मार्जन से विधानसभा पहुंचे।

बुराड़ी की बात करें तो यहां की तकरीबन 50 प्रतिशत वोटर पहाड़ी मूल का है। यहां पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत भाजपा के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। घर-घर जाकर जन सम्पर्क कर रहे हैं। वहीं कार्यकर्ताओं की बैठक कर बूथ को मजबूत करने में जुटे हैं। चुनावी प्रचार में बुराडी पहुंचे कैलाश पंत ने कहा कि बुराड़ी में भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार त्यागी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com