September 23, 2024

कश्मीर से प्रवासी मजदूरों की वापसी शुरू! ‘टारगेट किलिंग’ की वजह डरे लोग

कश्मीर घाटी से प्रवासी मजदूरों ने वापसी शुरू कर दी है। घाटी में इस महीने की शुरुआत से शुरू हुई ‘टारगेट किलिंग’ की घटनाओं के प्रवासी मजदूर डरे हुए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मजदूरों ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को मारा जा रहा है। बच्चे हमारे साथ हैं, इसलिए हम वापस जा रहे हैं।

कश्मीर में 5 अक्टूबर के बाद 5 प्रवासियों की हत्या हो चुकी है। बिहार के 4 मजदूरों-रेहड़ी वालों का मर्डर हो चुका है। यूपी के एक मुस्लिम कारपेंटर को भी आतंकियों ने मार दिया है। इससे पहले लोकल सिख और हिंदू टीचर की हत्या कर दी गई थी। मशहूर दवा कारोबारी कश्मीरी पंडित मक्खनलाल बिंद्रू को भी आतंकियों ने मार दिया था। अक्टूबर में 2 लोकल मुस्लिमों का भी आतंकियों ने मर्डर किया।

नीतीश ने चिंता जतायी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर के वानपोह में हुये आतंकवादी हमले में बिहार के रहने वाले राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या एवं चुनचुन ऋषिदेव के घायल होने पर दुख जताते हुए वहां के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर वार्ता कर अपनी चिन्ता व्यक्त की है।

नीतीश ने इस आतंकी हमले में मृत राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकवादी हमले में घायल चुनचुन ऋषिदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com