September 22, 2024

मिशन-2022: विकास को तवज्जो, डोईवाला को जल्द मिलेगा अपना बस अड्डा: रावत

डोईवाला। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा के खैरी मारखम ग्रांट में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने जन समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा ईमानदारी से काम किया किया है। पूर्व सीएम रावत ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि विकास का पहिया थमना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि डोईवाला का विकास उनके लिये हमेशा प्राथमिकता रहा है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने पिछले 3 वर्षों में उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से 12 करोड़ से अधिक विकास कार्य किए हैं। जिसमें मेधावी बालक बालिकाओं के लिए, हुनरमंद योजना जैसी अनेक योजनाओं में 12 करोड़ से अधिक के कार्य किये। उन्होंने बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं उन्होंने कभी वोट बैंक की राजनीति नहीं की। उनकी सरकार ने बिना किसी ब्याज के किसानों को तीन लाख तक का ऋण दिया है और 32 हजार से अधिक महिला समूह को 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का काम किया है।

किसान भाइयों को गन्ने की पेमेंट में किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए उन्होंने 245 करोड रुपए की बजट में व्यवस्था की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्थानीय सौंग नदी का बांध जल्द ही बनेगा। डोईवाला की जनता के लिए बस अड्डा भी स्वीकृत किया है जिस पर काम जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। बहुत जल्द ही लच्छीवाला में भव्य पार्क जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com