September 22, 2024

मिशन 2022ः सहसपुर विधान सभा फतह को कांग्रेस की बूथ लेवल पर ये है बड़ी प्लानिंग

सहसपुर। मंगलवार को सहसपुर विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यूथ कांग्रेस ज़ोन तथा सेक्टर अध्यक्षों की बैठक का आयोजन सेलकुई के बर्थवाल वेडिंग पोईंट में किया गया। बैठक में सहसपुर विधानसभा के 183 बूथों के जोनल अध्यक्ष और सेक्टर अध्यक्ष बनाए गये। जिसमें चुनाव को देखते हुए सहसपुर विधानसभा को 13 ज़ोन 48 सेक्टर में बांटा गया है। जिसकी शुरुआत पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह नेगी ने की है।

राकेश सिंह नेगी जानकारी देते हुए बताया कि हर 5 बूथ पर सेक्टर अध्यक्ष और 15 बूथ पर जोनल अध्यक्ष नियुक्त किये गये है। नेगी का लक्ष्य है कि इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में सहसपुर की सीट को फतह किया जाए और कांग्रेस की झोली में डाला जाए। उन्होंने बताया हर बूथ पर 15 से 20 युवा काम करेंगे जो वोटरों को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेस नेता व पूर्व जिचाला पंयत सदस्य सहसपुर विधानसभा राकेश सिंह नेगी ने यूथ कांग्रेस बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुये कहा कि आज से ही कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सबसे पहले हमे बूथ स्तर पर जीतना होगा। सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे की निंदा-आलोचना न करें, वे सिर्फ पार्टी की मजबूती के लिये काम करें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की हर बात सुनी जानी चाहिए और कार्यकर्ता को बेझिझक अपनी बात रखनी चाहिए। राकेश सिंह नेगी ने कहा कि यूथ कांग्रेस बूथ अध्यक्षों को बूथ पर माइक्रो मैनेजमैंट करना होगा। जिससे हम आम लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस पार्टी के किये गये विकास कार्याे को पहुंचा सके। इसके लिए हमे हर बूथ पर युवा, महिला और सोशल मीडिया की टीम को और मजबूत करना है। इसके साथ ही जहां पर 500 से ज्यादा मतदाता हांेगे वहा पर कुछ सब बूथ भी बनाए जा सकते है। सिंह ने कहा कि आगामी विधान-सभा चुनाव को लेकर हर बूथ पर दस यूथ के अलावा दस महिला कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाना चाहिए।

ज़ोन इंचार्ज निम्न है
1- सुमित नेगी- धर्मावाला, 2- गुलफाम- कुशालपुर,
3-हरेंद्र नेगी- सभावाला,
4-अमित नेगी- सेलाकुई,
5-अरुण बिष्ट – सुद्दोवाला, 6-ललित खंडूरी – नयागांव, 7-मोहन बिष्ट पूर्व बीडीसी- बड़ोवाला,
8-अजेंद्र मल्ल- चंद्रमणि,
9-अश्वनी -कोटा कल्याणपुर इकब
10-कालूराम- सहसपुर,
11-मनीष कुमार मोनू – हरियावाला,
12-प्रवीण चौहान-भाववाला,
13-सुरेश प्रधान-राजावाला,
नगर अध्यक्ष अमित पँवार, आलम प्रधान, नीतीश मौर्य,नरेश, आकाश जोशी, शशिकांत उपस्थित रहे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com