September 22, 2024

Mission 2022: उत्तराखण्ड कांग्रेस को गांव के रास्ते कुर्सी की आस,

दस्तावेज डेस्क। सहसपुर विधान सभा से ताल्लुक रखने वाले युवा कांग्रेसी राकेश सिंह गांव-गांव मुहिम के तहत दूसरे दिन धर्मावाला के प्रवास पर हैं। इससे पहले वे इसी विधान सभा के तहत आदूवाला जुडली गांव में ग्रामीणों के बीच रहे। वे ग्रामीणों के बीच रहकर चौपाल, सम्मान समारोह जैसे कार्यक्र आयोजित कर कांग्रेस की रीति-नीति समाज के हर वर्ग को जोड़ रहे हैं।

पूर्व पंचायत सदस्य राकेश नेगी की तरह कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से ग्रामीणों की बीच में है। प्रदेश की सत्ता में वापिसी के लिए कांग्रेस ने गांधी जयंती के मौके पर दो दिन और एक रात प्रदेश के गांव-में प्रवास पर फोकस किया है। इस दौरान कांग्रेस रात्रिभोज, चौपाल, संवाद, स्वच्छता, सम्मान और पद यात्रा के जरिए अपना जनाधार बढ़ाने में जुट गए हैं। पार्टी रणनीति के तहत छात्र युवा, और महिला चौपाल के जरिए लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

गांधी जयन्ती के दिन राज्य आंदोलनकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस का प्रदेश के 670 न्याय पंचायतों पर इस प्रवास का फोकस किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमत्री हरीश रावत ने हर महीने इस तरह के प्रवास कार्यक्रम की बात कही।

परिवर्तन यात्रा के बाद गांव-गांव प्रवास कार्यक्रम के जरिये कांग्रेस अपने समर्थन में माहौल बनाने मे कामयाब हुई है जिससे कांग्रेसी खासे उत्साहित हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की गांव-गांव प्रवास के कार्यक्रम में सैजी ग्राम सभा में एक पूर्व सैनिक बताते हैं कि भाजपा ने हवाई घोषणा कर जनता को छला है। सैनिकों का हितैषी बताने वाली भाजपा ने तमाम सरकारी योजनाओं से पूर्व सैनिक परिवारों को महरूम रखा है। गांव में खेती से गुजर-बसर करने वाले पूर्व सैनिकं के परिवारों को किसान सम्मान निधि लाभ दिया जाना चाहिए था, लेकिन भाजपा पूर्व सैनिकों को किसान नहीं मानती।

कांग्रेस के जवाब में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन

भाजपा ने भी कांग्रेस का जबाव देने के लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया हैा साथ ही शक्ति केंद्र स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन और बूथ स्तर तक वाल पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। 20 अक्टूबर तक प्रबुद्ध सम्मेलन होंगे। 30 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर वाल पेटिंग की जाएगी, जबकि 15 से 30 अक्टूबर के बीच शक्ति केंद्र स्तर पर नुक्कड़ सभाएं होंगी। इनमें पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com