श्रीनगर में होगा मिशन 2022 का सबसे बड़ा सत्ता संग्राम

jpg

देहरादून। श्रीनगर विधान सभा सीट पर 2022 विधानसभा पर सभी की नजर रहेगी। गणेश गोदियाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और भाजपा से धन सिंह रावत के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अचानक ये विधानसभा क्षेत्र सुर्खियों में आ गया है। इस लिहाज से ये श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र अब हॉट हो चली है। अब ये सीट भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल हो गया है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और दूसरी तरफ सरकार के कैबिनेट मंत्री। पिछले विधान सभा चुनाव में डा० धन सिंह रावत मोदी लहर के चलते गणेश गोदियाल को शिकस्त दे में कामयाब रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अब गणेश गोदियाल दिग्गज नेता हो गये हैं। गणेश गोदियाल सरल और साफ छवि के नेता है। श्रीनगर शहर से लेकर राठ क्षेत्र के दूरस्थ गांव तक उनका मजबूत आधार है। उन्होंने राठ क्षेत्र में उच्च शिक्षा की अलख जलाई। राठ क्षेत्र को अन्य पिछड़ा क्षेत्र घोषित कराना भी गणेश गोदियाल की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। वहीं उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उनके प्रतिद्वंदी धन सिंह रावत मौजूदा समय में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री है। उनके समर्थक क्षेत्र में डिग्री कालेजों की स्थापना, स्कूलों को चटाईमुक्त करना, श्रीनगर संयुक्त चिकित्सालय को अपग्रेड करना एवं श्रीनगर में स्टेडियम का निर्माण कराना उनकी बड़ी उपलब्धि करार देते हैं।

फिलहाल जो भी लेकिन अब क्षेत्र में चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो चली है। डाक्टर डा० धन सिंह रावत और गणेश गोदियाल समर्थक अपने अपने नेताओं के समर्थन और विपक्ष में दलीलें पेश कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र में पार्टी के ही कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री डा० धन सिंह रावत से नाराज नजर आते हैं।

डा० धन सिंह भले ही कैबिनेट मंत्री बन गये हो लेकिन क्षेत्र में उनकी पार्टी के ही कई कार्यकर्ता उनसे नाखुश हैं। खिर्सू क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के ही एक कार्यकर्ता बताते हैं कि मंत्री चटाईविहीन स्कूल के दावे सिर्फ हवाई हैं। और दूर की बात क्या करें हमारे गांव में अभी भी स्कूली बच्चे चटाई में ही बैठते हैं। ये कार्यकर्ता कहते हैं कि कैबिनेट मंत्री जी का प्रमोशन तो जरूर हुआ है लेकिन गांव आज भी वहीं का वहीं है।

डा० धन सिंह रावत के पास स्वास्थ्य विभाग को जिम्मा है। भले ही प्रदेश सरकार पौड़ी और पाबौ को पीपीपी मोड में चलाने को अपनी उपलब्धि बता रह रही हो। लेकिन क्षेत्र के लोग सरकार के इस फैसले से नाखुश हैं। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि डाक्टर के नाम पर नये रंगरूट तैनात किये जा रहे हैं। स्थानीय लोग बताते है कि श्रीनगर मेडिकल कालेज को लेकर प्रदेश सरकार लाख उपलब्धियां गिना दे लेकिन अभी तक यहां एक अदद रेडियोलॉजिस्ट सरकार तैनात नहीं कर पाई है।

फिलहाल 2022 का नतीजा जो भी हो लेकिन क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो चली है। जहां डा० धन सिंह रावत के समर्थक उनके कैबिनेट मंत्री बनने से उत्साहित है वहीं गणेश गोदियाल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने कार्यकताओं में एक अलग जोश नजर आ रहा है।

You may have missed