September 22, 2024

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,054 हुई जबकि 1,40,979 लोग ठीक हुए

देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। covid19india.org के मुताबिक, अब तक 2,87,155 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 8,107 मौतें हुई हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,054 है और 1,40,979 लोग ठीक हो चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। दिल्ली में एक दिन के भीतर 1501 मामले पाए गए हैं और 48 लोगों की मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24घंटों में सबसे ज़्यादा 9,996 मामले सामने आए, 357 मौतें हुईं। अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,86,579 है,जिसमें 1,37,448 सक्रिय मामले, 1,41,029 ठीक/ डिस्चार्ज/विस्थापित हो चुके मामले और 8,102 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में एक दिन में 48 मौतें

एक दिन के भीतर दिल्ली में 1501कोरोना पॉजिटिव केस, 384 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेटेड और 48 मौतें रिपोर्ट हुईं। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 32810 हो गई जिनमें 12,245 ठीक/ डिस्चार्ज/माइग्रेटेड और 984 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में और 149 ने दम तोड़ा, मुंबई में 97 मौतें

महाराष्ट्र में 3254 नए कोविड19 पॉजिटिव मामले और 149 मौतें रिपोर्ट हुईं। 1879 लोगों को ठीक होने के बाद आज छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 94,041 हो गए जिनमें 44,517 डिस्चार्ज और 3438 मृतक लोग शामिल हैं। वहीं मुंबई में 1567 अधिक मामले और 97 मौतें रिपोर्ट हुईं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 52445 है जिसमें 23693 ठीक/ डिस्चार्ज, 26897 सक्रिय मामले और 1855 मौतें शामिल हैं।

तेलंगाना में और 8 की मौत

तेलंगाना में आज 191 अधिक कोविड19 मामले और 8 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4111 है जिसमें 1817 डिस्चार्ज, 2138 सक्रिय मामले और 156 मौतें शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में 200 नए मामले

मध्य प्रदेश में आज 200 से अधिक कोविड19 मामले और 7 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 10049 है जिसमें 6892 बरामद, 2730 सक्रिय मामले और 427 मौतें शामिल हैं।

राजस्थान में और 4 ने गंवाई जान

राजस्थान में रात 8:30 बजे तक 355  मामले और 4 मौतें दर्ज़ हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 11600 है जिनमें 2772 सक्रिय मामले और 259 मौतें शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में 24 घंटों में 17 मौतें

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 343 और कोविड19 मामले और 17 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 9328 है जिसमें 5117 सक्रिय मामले, 3,779 डिस्चार्ज और 432 मौतें शामिल हैं।

गुजरात में 510 नए केस, 34 मौतें

पिछले 24 घंटों में गुजरात में 510 और कोविड19 मामले और 34 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामले अब 21554 हैं जिनमें 14,743 ठीक/डिस्चार्ज और 1,347 मौतें शामिल हैं।

हरियाणा में और 7 ने दम तोड़ा

आज हरियाणा में 370 और कोविड19 मामले और 7 मौतें दर्ज़ हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 5579 है जिसमें 2188 डिस्चार्ज/ ठीक, 3339 सक्रिय मामले और 52 मौतें शामिल हैं।

तमिलनाडु में 1927 नए मामलों की पुष्टि

तमिलनाडु में 1,927 कोविड19 मामले और 19 मौतें दर्ज़ हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 36,841 है जिसमें 17,179 सक्रिय मामले, 19,333 डिस्चार्ज और 326 मौतें शामिल हैं।

कर्नाटक में 120 से ज्यादा केस

पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में 120 से अधिक कोविड19 मामले और 3 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 6041 है जिनमें 3108 सक्रिय मामले, 2862 डिस्चार्ज और 71 लोगों की मौत (2 गैर-कोरोना कारणों से) हो चुकी है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com