September 22, 2024

नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायक परगट सिंह को पीपीसीसी महासचिव नियुक्त किया

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर छावनी से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी (पीपीसीसी) का सोमवार को महासचिव नियुक्त किया। सिद्धू के करीबी सहयोगी, परगट सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्य सरकार की कार्यशैली के मुखर आलोचक रहे हैं।

परगट सिंह ने साल 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और इसके बाद फरीदकोट में पुलिस गोलीबारी जैसे मामलों में न्याय में कथित देरी जैसे कई मुद्दों पर अपनी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए हैं।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह शिरोमणि अकाली दल छोड़ने के बाद 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। परगट सिंह की नियुक्ति की घोषणा सिद्धू द्वारा चार सलाहकार नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com