September 22, 2024

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी गठित

देहरादून। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में वीरेन्द्र सिंह गुसाई अध्यक्ष और साबर सिंह रौथाण महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र सिंह गुसाई ने सीताराम पोखरियाल को 14 मतों से पराजित किया।

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों वीरेन्द्र सिंह गुंसाई, सीताराम पोखरियाल और प्रदीप यादव ने नामांकन किया था। जिनमें वीरेन्द्र सिंह गुसाई को सबसे अधिक 644 मत मिले, जबकि सीताराम पोखरियाल को 614 और प्रदीप कुमार यादव को 11 मत मिले।

प्रांतीय महामंत्री के लिए साबर सिंह रौथाण को सबसे अधिक 750, सुभाष रतूड़ी को 462 और नितिन टंडन को 54 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह पंवार सबसे अधिक 365 मत पकार निर्वाचित हुए।

संजय भास्कर को 266, महादेव मैठाणी को 224 राजेन्द्र वर्मा को 222, दिनेश शाह को 97 और भैरव दत्त भट्ट को 24 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विनोद पयाल 475 मत पाकर निर्वाचित हुए जबकि संदीप शर्मा को 280, शंकर दत्त पाठक को 271 और भुवन चंद्र जोशी को 208 मत मिले।

संयुक्त मंत्री पद पर किमल किशोर 647 मत पाकर विजयी रहे। इस पद पर संध्या पांडे को 320 और संजय सिंह को 148 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर किशन सिंह बिष्ट को 414, राजेश नौटियाल को 397, शुभम जोशी को 193 और सुधाकर दुबे को 217 मत मिले। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर नरेश चंद अवस्थी 657 मत पाकर विजयी रहे। प्रचार मंत्री पद पर कमलेश पुरोहित 613 मत पाकर निर्वाचित हुए जबकि सांस्कृतिक मंत्री पद पर देवेन्द्र सिंह रावत और संप्रेक्षक पद पी अनिल कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com