September 22, 2024

अब उत्तराखंड विधानसभा में हुई तदर्थ भर्तियों को लेकर बवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों को लेकर सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद प्रदेश की कई भर्तियां शक के दायरे में हैं। ऐसा ही एक और मामला अब विपक्षी कांग्रेस ने उठाकर प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा की करीब 73 लोगों की तदर्थ भर्तियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से नियुक्ति पाने वालों के नामों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विधानसभा की भर्तियों की जांच की मांग उठाई है। जिसके बाद से नियुक्ति पाने वालों के नामों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने अपनों और चहेतों को नौकरी दिलाने के लिए नियम कानून सब ताक पर रख दिए। कांग्रेस का आरोप है कि भर्ती के नाम पर हजारों अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए, लेकिन वह भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं हुई। सीधे पिछले दरवाजे से मंत्रियों, सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेताओं के करीबियों को नौकरियों पर रख लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने ऐसे सभी मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के नाम भी सार्वजनिक किए हैं।

वहीं इस मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में हुई भर्ती को नियमानुसार होना बताया है। उन्होंने कहा कि जो नियुक्तियां की गई हैं और टेम्पररी, आवश्यकतानुसार और नियमानुसार की गई हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com