देश में एक सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक लाख से ज्यादा का इजाफा
कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। देश में आज फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉड 16,922 की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े 4.73 लाख के ऊपर पहुंच गया है, जबकि मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 14,800 के पार पहुंच गया है।
देश में पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक लाख से ज्यादा का इजाफा हुआ है। पिछले एक हफ्ते में देश में कुल 1,06,159 मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 2,657 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मुंबई से ज्यादा हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 4,73,105 है, जिसमें 14,894 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 1,86,514 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,71,697 हो गया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 16,922 नए मामले सामने आए। जबकि 418 लोगों की मौतें हुई।
इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के 15,968 नए मामले सामने आए थे। जबकि 465 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं मंगलवार को देश में कोरोना के 14,933 नए मामले सामने आए थे। जबकि 312 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं सोमवार को देश में 14,821 नए मामले सामने आए थे। जबकि रिकॉड 445 लोगों की मौतें हुई थी।
एक हफ्ते मेंं ऐसे खतरनाक हुआ कोरोना…
- पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के रिकॉर्ड 16,922 नए मामले सामने आए। जबकि 418 लोगों की मौतें हुई।
- बुधवार को देश में कोरोना के 15,968 नए मामले सामने आए थे। जबकि 465 लोगों की मौतें हुई थी।
- मंगलवार को देश में कोरोना 14,933 नए मामले सामने आए थे। जबकि 312 लोगों की मौतें हुई थी।
- सोमवार को देश में कोरोना 14,821 नए मामले सामने आए। जबकि रिकॉड 445 लोगों की मौतें हुई।
- रविवार को देश में कोरोना के सर्वाधिक 15,413 नए मामले सामने आए और इस दौरान 306 लोगों मौतें हुईं थी।
- शनिवार कोरोना वायरस संक्रमण के 14,516 नए मामले सामने आए थे जबकि इस दौरान 375 लोगों मौतें हुईं।
- शुक्रवार को देश में कोरोना के 13,586 नए मामले सामने आए। जबकि 336 लोगों की मौतें हुई।
देश में पिछले 19 दिनों में ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ
दिन मामले मौत
25 जून 16922 418
24 जून 15968 465
23 जून 14933 312
22 जून 14821 445
21 जून 15413 306
20 जून 14516 375
19 जून 13586 336
18 जून 12881 324
17 जून 10974 2003
16 जून 10667 380
15 जून 11502 325
14 जून 11929 311
13 जून 11458 386
12 जून 10956 396
11 जून 9996 357
10 जून 9985 279
9 जून 9987 331
8 जून 9983 206
7 जून 9971 287
6 जून 9887 294
5 जून 9851 273
4 जून 9304 260
देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। सबसे ज्यादा कोरोना मामलों में अभी भी महाराष्ट्र सबसे आगे है। इसके बाद दिल्ली का है। जबकि तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है।
- महाराष्ट्र में अब तक एक लाख 42 हजार 900 लोग संक्रमित हो चुके हैं तो राज्य में 6739 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 73 हजार 792 लोग रिकवर हुए हैं और 62,369 केस एक्टिव हैं।
- दूसरे नंबर पर अब देश की राजधानी दिल्ली है, जहां 70 हजार 390 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 2365 लोगों की मौत हुई है।
- तमिलनाडु में 67 हजार 468 लोग संक्रमित हुए हैं और 866 लोगों की जान गई है।
- गुजरात में 28 हजार 943 केस मिल चुके हैं और 1735 लोगों की मौत हुई है।
- उत्तर प्रदेश में 19 हजार 557 लोग संक्रमित हुए हैं और 596 लोगों की मौत हुई है।
आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 94 लाख के पार पहुंच गया है जबकि मृतकों की संख्या 4 लाख 82 हजार के ऊपर पहुंच चुका है। वहीं अबतक 47 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।
- सबसे अधिक 24 लाख 62 हजार संक्रमित अमेरिका में है। यहां 1 लाख 24 हजार लोगों की मौत हुई है।
- ब्राजील में 11 लाख 92 हजार लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 54 हजार लोगों की सांसें थम चुकी हैं।