September 22, 2024

यूपी के बाद बिहार में भी बड़ी तादाद में मरे चमगादड़, लोगों में दहशत

कोरोना वायरस के खौफ के बीच देश के कई हिस्सों में चमगादड़ों की मौत ने लोगों के मन में डर को बढ़ा दिया है। यूपी के गोरखपुर के बाद बिहार से भी बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की खबर आई है। बिहार के भोजपुर में अचानक 200 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो गई।

गोरखपुर के पास एक गांव में सैकड़ों चमगाड़ों की मौत के रहस्य से पर्दा हटा भी नहीं था कि बिहार में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की खबर आई है। बिहार के भोजपुर जिले के तरारी गांव में अचानक दो सौ से ज्यादा चमगादड़ों के मरने से पूरे इलाके में दहशत फैल गया है। तरारी गांव के एक बगीचे में अचानक लोगों ने जब 200 से ज्यादा मरे हुए चमगादड़ों को देखा तो डर का माहौल बन गया। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। गांव के लोगों में दहशत है, जितनी मुंह उतनी बातें।

जब ग्रामीणों की नज़र इन मरे हुए चमगादड़ों पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। खबर मिलते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। आनन-फानन में जांच टीम को गांव भेजा गया। टीम ने मरे हुए चमगादड़ों के स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। मरे हुए चमगादड़ों को एक गड्ढे में ब्लीचिंग पाउडर डालकर दफना दिया गया है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशह का माहौल है। लोगों को डर है कि चमगादड़ों की मौत कहीं किसी वायरस की वजह से तो नहीं हुई है। वन विभाग और डॉक्टरों की टीम छानबीन कर चमगादड़ों की मौत का रहस्य पता करने में जुट गई है।

यूपी के गोरखपुर में भी हुए थी ऐसी ही घटना

इससे पहले चमगादड़ों के मरने की घटना गोरखपुर के पास खजनी रेंज के बेलघाट गांव से आई थीं। लोगों ने कहा कि उन्हें डर है कि कहीं किसी वायरस की वजह से तो चमगादड़ों की मौत नहीं हुई। लोगों को ये डर भी सता रहा है कि चमगादड़ों के मरने के बाद कहीं कोई वायरस न फैल जाए। चमगादड़ों की मौत कैसे हुई ये कोई नहीं बता पा रहा है। माना जा रहा है कि तेज धूप और गर्मी से चमगादड़ों की मौत हुई है। फिलहाल चमगादड़ों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेज दिया गया है। गांव में जिस बगीचे में चमगादड़ों की मौत हुई है, उसके आसपास तालाब और पानी के सारे श्रोत सूखे हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चमगादड़ों प्यास की वजह से ही दम तोड़ा हो। लेकिन चमगादड़ों की मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आएगी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com