September 23, 2024

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बनाया नया रिकॉर्ड, यहां जानें अपने शहर में भाव

कोरोना संकट के बीच महंगाई से परेशान आम जनता को आज फिर एक झटका लगा है।  तेल कंपनियों ने आज एकबार फिर आम लोगों को झटका दिया है। आज एकबार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। देश में पेट्रोल के दाम 31-35 पैसे बढ़ गए है। इसी तरह डीजल के दाम 33-35 पैसे बढ़ गए हैं। इससे करीब सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली, मुंबई में पेट्रोल के दाम अपने हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस लगाने की घोषणा की थी।

अगर पिछले एक साल में देखा जाए तो पेट्रोल 13.55 पैसा महंगा हुआ है। नए साल से अब तक 11 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 2.94 रुपये महंगा हो गया है। ऐसे ही डीजल 2.96 रुपये महंगा हो चुका है। लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से पेट्रोल-डीजल के कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई भी बढ़ती है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है।

दिल्ली में पेट्रोल कल के भाव में 35 पैसे बढ़कर 86.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल कल के भाव से 35 पैसे बढ़कर 76.83 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

मुंबई में  पेट्रोल के दाम 34 पैसे बढ़कर 93.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 37 पैसे बढ़कर 83.67 रुपये प्रति लीटर हैं।  

कोलकाता में  पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़कर 88.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 33 पैसे बढ़कर 80.41 रुपये प्रति लीटर हैं।   

चेन्नई में  पेट्रोल के दाम 31 पैसे बढ़कर 89.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 33 पैसे बढ़कर 82.04 रुपये प्रति लीटर हैं।    

बेंगलुरु में  पेट्रोल के दाम 33 पैसे बढ़कर 89.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 34 पैसे बढ़कर 81.44 रुपये प्रति लीटर हैं।

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव 

शहर का नामपेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली   86.65    76.83
मुंबई     93.2083.73
कोलकाता    88.01        80.41 
बेंगलुरु    89.54    81.44
चेन्नई    89.13     82.04  
चंडीगढ़    83.40     76.55
रांची    85.07    81.28     
पटना    89.11        82.00
लखनऊ  85.85 77.19
नोएडा    85.91  77.24
गुरुग्राम84.72 77.39

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com