September 22, 2024

आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल में आग, जानें कहां पहुंच गया दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। आज एकबार फिर आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी बढ़तरी की है। आज पेट्रोल के दाम 22 से 30 पैसे तक बढ़े हैं जबकि डीजल के दाम में 29 से 32 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

दरअसल, इस समय कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से 80 डॉलर के आसपास पहुंच गया है। इसलिए सभी पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो रहे हैं। इसी सप्ताह सोमवार से पेट्रोल जो महंगा होना शुरू हुआ, वह एक दिन विराम लेने के बाद रोज आगे बढ़ा। इस तरह से चार दिनों में ही यह 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल

आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के भाव

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com