September 23, 2024

जंगलों से साफ होगा लैंटाना, कैम्पा के तहत लगाए जाएंगे फलदार प्रजाति के पौधे

देहरादून। उत्तराखण्ड के जंगलों से लैटाना साफ होगा और उसके जगह पर चारा प्रजाति और फलदार वृक्ष लगाएं जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि पौधों का मिशन मोड़ में रोपण कर जंगलों की गुणवत्ता बढ़ाई जाए तथा वन्यजीवों की के वासस्थल विकसित किये जाये।

प्रमुख वन संरक्षक ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैंटेना या कुरी के वन क्षेत्रों के हजारों एकड़ क्षेत्रफल में फैलाव से स्थानीय घास प्रजातियाँ प्रभावित हुई हैं। इन क्षेत्रों से लैंटेना या कुरी प्रजाति हटाने संबंधित कार्य योजना तैयार कर घास नर्सरी बनाई जाए। इसके लिए कैंम्पा परियोजना से 38 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि इन क्षेत्रों से लैंटेना प्रजाति को हटाकर उसकी जगह स्थानीय घास प्रजाति का रोपण किये जाने से लगभग 5000 हजार लोगों को रोजगार प्रदान होने के साथ-साथ जंगल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट हेतु हाई पावर कमिटी की बैठक आयोजित की गई।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com