September 22, 2024

राजनीतिः पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात, मि‍ल सकती है फिर जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हालांकि इन मुलाकातों को शिष्टाचार का हिस्सा बताया, लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही उन्हें केंद्रीय संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकता है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कार्य शैली को देखते हुये बीजेपी आलाकमान भी मान रहा है कि राज्य में जिस प्रकार चार वर्ष त्रिवेन्द्र रावत ने बेदाग सरकार चलायी उसका उपयोग संगठन को करना चाहिए। साथ ही संगठन के कहने पर एक झटके में अपना त्यागपत्र सौपने वाले त्रिवेन्द्र ने पार्टी और संगठन में अपनी एक अलग पहचान बना दी है।

मार्च में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पहली बार त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। पार्टी नेतृत्व द्वारा त्रिवेंद्र को दिल्ली बुलाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें भाजपा संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ के आवास पर उनसे भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल से उनके आवास पर जाकर मिले। दोपहर में त्रिवेंद्र ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को राज्य में कोरोना की स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com