September 22, 2024

राष्ट्रपति चुनाव 2022: द्रौपदी मुर्मू बनाम यशवंत सिन्हा में किसका पलड़ा भारी, जानें- क्या है वोटों का गणित ?

देश में 16वें राष्ट्रपति के चयन को लेकर सियासी घमासान जोरों पर है। आपसी सहमति न बन पाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि यूपीए गठबंधन की ओर से विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

25 जुलाई को देश के मिलेगा नया राष्ट्रपति 

गौरतलब है कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति को शपथ लेनी है। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा जबकि 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी।

द्रौपदी मुर्मू का अगला राष्ट्रपति बनना लगभग तय

ये है राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गणित

राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोक सभा सांसद, राज्य सभा सांसद और सभी राज्यों के विधायक वोट करते हैं। राष्ट्रपति चुनाव बाकी चुनावों से थोड़ा अलग होता है क्योंकि इसमें हर वोट की वैल्यू अलग-अलग होती है। ये वैल्यू हर राज्य की जनसंख्या के आधार पर निकाली जाती है। जनसंख्या के लिए 1971 की जनगणना को आधार माना जाता है। आबादी के मामले में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में यूपी के विधायकों के वोट की वैल्यू सबसे अधिक है।

यूपी के विधायकों के वोटों की वैल्यू है सबसे अधिक

सभी निर्वाचित सांसद और विधायक करते हैं वोट

राष्ट्रपति चुनाव में देश के कुल 4033 विधायक हिस्सा लेते हैं। इनके वोटों की कुल वैल्यू 543231 है। जबकि लोक सभा और राज्यसभा के 776 सांसदों के वोटों की कुल वैल्यू 543200 है। यानी हर एक सांसद के वोटों की वैल्यू 708। ये वैल्यू विधायकों के कुल वोट की वैल्यू से सभी सांसदों की संख्या से भाग दिया जाता है। तब 708 की ये Value आती है। सभी सांसदों और विधायकों के वोट की कुल वैल्यू 1086000 है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com