September 22, 2024

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी को मिला “लोक गौरव सम्मान”

देहरादून। नगर निगम टाउन हाल में ‘अभ्युदय वात्सल्यम’ के तत्वाधान में एक अखिल भारतीय नवाचार समागम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के शैक्षिक नवाचार, प्राकृतिक, जैविक, क़ृषि, शिल्प उद्यमी, पर्यावरणीय पर्यटन, आद्यात्मिक विज्ञान, क़ृषि, शिक्षा, ज़ल संरक्षण, साहित्य, लोक कला, चिकत्सा, महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न श्रेणियों में इन्नोवेटिव एक्सीलेंस अवार्ड 2022 प्रदान किये गए।

कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, कैंट की विधायक सविता कपूर, पदमश्री से सम्मानित डॉ० बसंती बिष्ट, अंतराष्ट्रीय गीतकार, पुश्किन सम्मान, लोहिया साहित्य सम्मान से सम्मानित डॉ बुद्धिनाथ मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर इस अखिल भारतीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष के पदीय दायित्व के साथ साथ लोक सेवक के कार्य दायित्व का उत्कृष्ट ढंग से निर्वहन,सभी कार्मिकों में राष्ट्र सेवा का भाव भरने, कोविड के दौरान पीड़ित मानवता की सेवा करने,मोटिवेशन प्रदान करने ,नवाचार प्रवृत्ति से श्रेष्ठतर ढंग से अपना योगदान दे रहे दीपक जोशी को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना प्रेरक एवं अनुकरणीय योगदान हेतु देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा के हाथों इन्नोवेटिव एक्सीलेंस अवार्ड लोक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अनेक लोक कलाकारों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री दीपक जोशी को बधाई तथा शुभ कामनाये दी है। इस सम्मान से युवाओं तथा उनके प्रशंसकों में हर्ष एवं ख़ुशी क़ी लहर है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com