September 22, 2024

प्रीतम सिंह को मिली छतीसगढ़ चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये छतीसगढ़ के आब्जर्वर

देहरादून। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने राज्य में सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।वहीं मीनाक्षी नटराजन को भी प्रीतम सिंह के साथ ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।
प्रीतम सिंह ‘चकराता’ से छठवीं बार विधायक है, पूर्व में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी के साथ नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी प्रीतम सिंह निभा चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने से यह साफ हो गया है हाईकमान से प्रीतम सिंह की नज़दीकियां और बढ़ जाएंगी, और उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में प्रीतम का कद और बढ़ जाएगा।

अमरजीत और गौतम नेशनल कॉओर्डिनेटर नियुक्त

उत्तराखण्ड से कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह और गौतम नौटियाल को हाईकमान ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म विभाग में नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त नियुक्त किया।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com