September 22, 2024

प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’, जानें क्या हैं बड़े वादे

उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस ने आज यूपी के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने इसे उन्नति विधान जन घोषणा पत्र का नाम दिया गया है। इस मौके पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनता के मुद्दों को समझा है और उन्हें घोषणापत्र में शामिल किया है।

यूपी विधानसभा 2022 में कांग्रेस का जोर महिला वोटरों पर है। यही वजह है कि यूपी की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देकर नई राजनीति की शुरूआत की है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com