पंजाब पुलिस ने बढ़ाया बड़ा कदम! राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय से समझौता, पुलिसिंग होगी हाईटेक कर्मचारियों को नई तकनीकों से लैस करने और समकालीन चुनौतियों का सामना करने के लिए पंजाब पुलिस का बड़ा प्रयास

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने अपने कर्मचारियों के कौशल और क्षमताओं को उन्नत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को पुलिस विभाग ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आर.आर.यू.), गांधीनगर, गुजरात के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना है। इसके तहत उन्हें साइबर अपराध, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला, सार्वजनिक सुरक्षा, और कम्युनिटी पुलिसिंग से संबंधित आधुनिक तकनीकों और कार्यप्रणालियों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
समारोह पंजाब पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें डीजीपी गौरव यादव, एडीजीपी (तकनीकी सेवाएं) राम सिंह और आर.आर.यू. के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) कपलेश एच. वांदरा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यह साझेदारी न केवल पुलिसिंग के मौजूदा मानकों को सुधारने में मदद करेगी, बल्कि अपराध रोकथाम और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। पंजाब पुलिस के इस कदम से कर्मचारियों को नई तकनीकों से लैस किया जाएगा, जिससे राज्य में सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।