September 22, 2024

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 43वां दिन, राहुल गांधी ने कुरनूल के बनवासी से शुरू की पदयात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 43वां दिन है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के बाद इस समय आंध्र प्रदेश में है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 43वें दिन आज कुरनूल के बनवासी गांव से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान पदयात्रा में भारी तादाद में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1050 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुका है।

इससे पहले 18 अक्टूबर मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश में प्रवेश की थी। आंध्रप्रदेश में यह यात्रा 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसके बाद यात्रा तेलंगाना के रास्ते कर्नाटक में फिर से प्रवेश करेगी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है।

कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com