केंद्रीय मंत्री जोशी बोले- महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं राहुल, ‘नकली गांधी’
महंगाई को लेकर कांग्रेस के आज हो रहे प्रदर्शन के बीच भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राहुल गांधी को नकली गांधी करार दे दिया। जोशी ने कहा, ‘वे (राहुल गांधी) महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं। वह एक नकली गांधी हैं और यह कांग्रेस एक नकली विचारधारा है।
केंद्रीय मंत्री जोशी ने यह बात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर कही। राहुल गांधी ने आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि गांधी सिर्फ एक परिवार नहीं बल्कि एक पूरी विचारधारा है।
My family sacrificed their lives. It's our responsibility because we fight for this ideology. It hurts us when Hindus-Muslims are pitted against each other,when Dalits are killed,when a woman is thrashed. So, we fight. This isn't just one family, this is an ideology: Rahul Gandhi pic.twitter.com/yDXphzRHms
— ANI (@ANI) August 5, 2022
He (Rahul Gandhi) is not a descendant of Mahatma Gandhi. He is a 'nakli' (fake) Gandhi. And it is a fake ideology: Union Minister Pralhad Joshi on Congress MP Rahul Gandhi's remark that Gandhi is not just a family, but a whole ideology pic.twitter.com/8wigs30Hef
— ANI (@ANI) August 5, 2022
मेरे परिवार ने आहुति दी : राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर आज कांग्रेस के प्रदर्शन के पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘मेरे परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी। यह हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि हम इस विचारधारा के लिए लड़ते हैं। जब हिंदू-मुसलमान एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होते हैं, जब दलित मारे जाते हैं, जब एक महिला की पिटाई होती है, तो हमें दुख होता है, तो हम लड़ते हैं। यह सिर्फ एक परिवार नहीं है, यह एक विचारधारा है।’