September 22, 2024

भाजपा में भितरघात की शिकायतों पर प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब

देहरादून। भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व उत्तराखण्ड विधान सभा चुनाव में भितरघात की शिकायतों से उठे विवाद पर भाजपा प्रदेश संगठन सेे रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने इस सम्बन्ध में पूरा ब्यौरा देने को कहा गया है। वहीं चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को हिदायत दी गई कि वे किसी भी तरह की शिकायत केवल पार्टी फोरम पर करेंगे। सभी को मीडिया में बयानबाजी ना करने की हिदायत दी गई है।

विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर लक्सर से विधायक संजय गुप्ता का एक वीडिया तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो ने भाजपा के अंदर खलबली मचा दी। इसमें वीडियो में संजय गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक पर उन्हें हराने की साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। संजय गुप्ता के इस बयान के बाद काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा और चम्पावत के विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने भी भितरघात का मुद्दा उठाया है।

सीएम धामी ने भी की विधायकों से बात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी नाराज विधायकों से फाने पर बात की और उन्हें सलाह दी कि उन्हें कोई भी बात कहनी है तो केवल पार्टी फोरम में उसे रखे। उन्होंने उनसे मीडिया में बात करने से परहेज बरतने को कहा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com