September 22, 2024

जिसका डर था वही हुआ! जमकर हो रहा हुड़दंग, लालकिले पहुंचे प्रदर्शनकारी

कोरोना काल के बीच देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच सिंघु बॉर्डर से किसानों ने ट्रैक्टर रैली शुरू करते हुए लाल किले की ओर बढ़ रहे हैं। आईटीओ के पास किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे है और लाठीचार्ज किया है। वहीं, किसानों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़ फोड़ किया है। इससे पहले किसान संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पहुच चुके। यहां पर किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

लाल किले और इंडिया गेट की ओर बढ़ रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही लगातार आंसू गैस के गोले दागे जा रहे है। अभी भी किसान आईटीओ पर डटे हैं। इसके साथ ही किसानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा, “हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे और वापस आ जाएंगे। हमें रिंग रोड पर जाना है लेकिन पुलिस रोक रही है। लोग आ रहे हैं उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे। 30-45 मिनट का समय दिया गया है तब तक हम यहीं बैठेंगे और फैसला करेंगे।”

दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर भारी बैरिकेडिंग कर दी है। लेकिन, किसान इसे तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। पहले किसानों ने दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेडिंग को तोड़ा। उसके बाद अब किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर भी लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को भी हटा दिया।

किसान लगातार बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकरी किसानों ने करनाल बाईपास पर दिल्ली के अंदर प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी। 


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com