September 22, 2024

दफ्तर में लेटलतीफी के चलते निलम्बित हुए आरटीओ दिनेश पठोई, सीएम ने किये आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चन्द्र पठोई को निलम्बित कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सुबह अचानक राजपुर रोड स्थिति आरटीओ दफ्तर पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि आम जनता सुबह से ही अपने वाहनों से संबधित कार्यो के लिए लाइनों में खड़े थे। लेकिन दफ्तर के ज्यादातर कर्मचारी अपने दफ्तर में मौजूद नहीं थे। यहां तक कि आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई भी अपने दफ्तर से गैरहाजिर मिले। आरटीओ कर्मचारियों की इस लेटलतीफी के लिए दिनेश चंद्र पठोई को जिम्मेदार मानते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उन्हें निलम्बित का दिया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद दफ्तर में मौजूद नहीं है उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाय।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com