September 22, 2024

सीएम चन्नी के ‘यूपी, बिहार के भईयों को पंजाब में फटकने नहीं देने’ के बयान पर बवाल, BJP, केजरीवाल का जोरदार पलटवार

पंजाब में चुनाव से कुछ दिन पहले, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘यूपी, बिहार के भईयों को पंजाब में प्रवेश न करने दें’। जब उन्होंने यह टिप्पणी की, तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी उनके साथ थी और उन्हें मुस्कुराते व तालियां बजाते हुए देखा गया। भाजपा ने अब पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया है। भाजपा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने यूपी के लोगों का अपमान किया है जहां कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

क्या था पूरा बयान?

मामला पंजाब के रूपनगर का है। जब 15 फरवरी को प्रियंका गांधी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ यहां पहुंची थीं। रैली खत्म करने के बाद प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद एक दम से चन्नी ने माइक में कहना शुरू कर दिया कि यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भईयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है।

चरणजीत सिंह चन्नी आने वाले पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित हो चुके हैं। उनकी सीएम उम्मीदवारी की घोषणा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में पार्टी द्वारा आयोजित एक टेली-वोटिंग के बाद की थी। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से अधिक वोट हासिल किए। सिद्धू लंबे समय से चाहते थे कि कांग्रेस उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और इस बात की नाराजगी कई बार देखी भी गई।

पंजाब में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नवोदित संगठन पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन में है। यहां सभी 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com