September 22, 2024

सहसपुरः कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो गौरव यात्रा, राकेश नेगी भाजपा पर साधा निशाना

सहसपुर। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर उत्तराखण्ड कांग्रेस ने रविवार को पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस क्रम में सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में ठाकुरपुर से बसेरा फार्म बड़ोवाला तक भारत जोड़ो यात्रा अभियान के तहत कांग्रेसियों ने पैदल यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी तादाद में कांग्रेसजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

भारत जोड़ो गौरव यात्रा की शुरूआत ठाकुरपुर दुर्गा मंदिर से शुरू हुई। गौरव यात्रा श्यामपुर राणा चौक, पीताम्बरपुर, बनियावाला, सरस्वती बिहार रोड, गोरखपुर चौक, शिमला बाईपास रोड, प्रेमनगर लिंक रोड से होते हुए बसेरा फार्म बड़ोवाला में समाप्त हुई।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए लम्बी लडाई लड़ी है। कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का इतिहास रहा है। कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जन मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते देश के हालात बहुत खराब हो गये हें। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। महंगाई अपने चरम पर है। लेकिन केन्द्र और प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार जनमुद्दों को भटकाकर आज ‘घर-घर तिरंगा’ की बात कर रही है। ऐसी पार्टी जिसने आजादी के समय अंग्रेजों का साथ दिया था, वो आज सरकार में बैठकर देशभक्ति का प्रमाण पत्र बांटने का काम कर रही है।

इस भारत जोड़ो गौरव यात्रा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह नेगी, काग्रेस के कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, महिला नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल, मुक्की रावत, जेष्ठ प्रमुख राजीव पँवार, प्रधान प्रवीण चौहान, लक्ष्मण टण्डन, बीडीसी मर्शलिंन समेत बड़े संख्या में लोग मौजूद रहे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com