असम-मिजोरम सीमा संघर्ष में मारे गए पुलिसकर्मियों को सरमा ने दी श्रद्धांजलि
सिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम-मिज़ोरम सीमा संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। हिमंत बिस्वा सरमा ने इससे पहले घायल पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया तथा डॉक्टरों को उनका अच्छे से इलाज करने का निर्देश दिया।
वहीं कांग्रेस ने जमीन पर असम-मिजोरम सीमा विवाद और उसके बाद हुई हिंसा का आकलन करने के लिए कछार और किसी अन्य क्षेत्र का दौरा करने के लिए एक 7 सदस्यीय समिति का गठन किया। असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा समिति का नेतृत्व करेंगे।
असम संघर्ष में 5 की मौत:
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि झड़पों के दौरान कार्रवाई में छह पुलिस कर्मियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि मिजोरम के साथ राज्य की “संवैधानिक सीमा” की रक्षा करते हुए कम से कम पांच असम पुलिसकर्मी मारे गए और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें एक एसपी भी शामिल है।
असम सरकार के एक बयान ने आधी रात से ठीक पहले इस आंकड़े को संशोधित किया और कहा कि राज्य के पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और बल के 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ”इस तरह मिजोरम पुलिस, गुंडे जश्न मना रहे हैं।”
After killing 5 Assam police personnel and injuring many , this is how Mizoram police and goons are celebrating.- sad and horrific pic.twitter.com/fBwvGIOQWr
— Himanta Biswa Sarma (Modi Ka Parivar) (@himantabiswa) July 26, 2021