September 22, 2024

SDS विश्वविद्यालय कुलसचिव ने किया सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय (पी.जी.) कालेज साहिया का निरीक्षण

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ खेमराज भट्ट ने छात्र छात्राओं को किया सम्बोधित

सहिया। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ खेमराज भट्ट, सहायक परीक्षा नियंत्रण डॉ हेमंत बिष्ट एवं मान्यता प्रभारी श्री सुनील नौटियाल द्वारा सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज साहिया का निरीक्षण किया।

कुलसचिव डॉ खेमराज भट्ट छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए साथ ही डॉ. भट्ट ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया और छात्र-छात्राओं को एक लक्ष्य के साथ संकल्पित होकर भविष्य में आगे बढ़ने की सलाह दी।

डॉ. भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि जौनसार बावर के साहिया में स्थित सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज उत्तर भारत का एकमात्र एवं अकेला जनजातीय महाविद्यालय है जो जनजातीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा देने हेतु कृत संकल्प है।

विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ हेमंत बिष्ट ने छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब किए साथ ही परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा करते हुए छात्रों को उत्तर लिखने के गुर सिखाए।

डॉ बिष्ट ने कहा कि पहाड़ का बच्चा शहरों एवं महानगरों में रहने वाले छात्रों की तुलना में शारीरिक व मानसिक रूप से ज्यादा सक्षम होता है क्योंकि पहाड़ की स्वच्छ आबोहवा और भौगोलिक परिस्थितियां छात्रों को मजबूत बनाती हैं साथ ही परिस्थितियों से जूझने के लिए सक्षम बनाती हैं।

डॉ बिष्ट ने कहा कि सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज साहिया विकास की दौड़ में द्रुत गति से कार्य कर रहा है जो जनजातीय क्षेत्र के विकास एवं कल्याण की राह में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन श्री अनिल सिंह तोमर, सलाहकार निदेशक शक्ति सिंह बर्त्वाल, प्राचार्य डॉ रेनू गुप्ता, महाविद्यालय के शिक्षक दीपक बहुगुणा, डॉ रवि कुमार, मनोजा चौहान,श्रीमती इंदिरा, श्रीमती दीक्षिता, प्रियंका चौहान, श्रीमती पूनम भंडारी ,भरत सिंह एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गंभीर सिंह चौहान, नितिन तोमर,रितेश चौहान ,उदय शर्मा, रितिका, प्रियंका तोमर,सुनीता, मोनू सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com