September 21, 2024

सेवा आयोग अध्यक्ष पं० अणथ्वाल ने कोटद्वार नगर की कार्य समिति बैठक में किया प्रतिभाग

देहरादून। गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष पं० राजेन्द्र अणथ्वाल ने सोमवार को कोटद्वार नगर की बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में में बतौतर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनावों और लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाने का आहृान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की पांचों सीओं पर अपना परचम लहरायेगी।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच बेहतर संवाद करने का भी आहृान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com