September 22, 2024

फिर शर्मसार हुई यूपी, ग्रेटर नोएडा में 55 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

ग्रेटर नोएडा के जेवर गांव में चार लोगों के समूह ने 55 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की हालत स्थिर है। लेकिन उसकी सर्जरी हुई थी और वह नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी नशे का आदी है। महेंद्र ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 55 वर्षीय महिला के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के बेहोश होने पर जघन्य अपराध करने वाले मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। उनका नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। स्थानीय पुलिस की एक टीम ने भी घटना स्थल का दौरा किया और मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

राज्य में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। आजमगढ़ में दुष्कर्म के मामले में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर एक महिला ने शनिवार को थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में मामले की जांच में लापरवाही के लिए स्टेशन हाउस ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया था।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com