September 22, 2024

रूस-यूक्रेन विवाद का असर, खुलते ही भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहे तनाव का असर दुनियाभर के शेयर बाजार पर भी देखने के मिला रहा है। रूस-यूक्रेन में गहराते संकट का असर भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिखाई दे रहा है। एशिया से लेकर यूरोप के बाजारों भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया।

आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,791 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 256 शेयर तेजी के साथ और 1481 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 54 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

इसके अलावा आज 43 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 132 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 65 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 293 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com