September 22, 2024

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 950 तो निफ्टी 285 अंक फिसला

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार पर लगातार देखा जा रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज भी भारत समेत एशिया के तमाम शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। आज सेंसेक्स करीब 714.89 अंक की गिरावट के साथ 55143.63 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 201.10 अंक की गिरावट के साथ 16457.30 अंक के स्तर पर खुला। लेकिन छोड़े ही देर में गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 950 अंक तो निफ्टी 285 अंक नीचे आ गया।

बाजार में मेटल्स सेक्टर को छोड़ दें तो सभी सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है। बैकिंग सेक्टर्स के शेयर भारी बिकवारी के साथ ट्रेड कर रहे है। ऑटो, आईटी, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है।

आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,870 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 803 शेयर तेजी के साथ और 912 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 155 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 38 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 16 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 95 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 187 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com