September 21, 2024

सीएम धामी समेत ये मंत्री विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर, महाराज को बताया अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मंत्री

देहरादून। धामी सरकार के मंत्री विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर है। पहले वन मत्री सुबोध उनियाल कांग्रेस के निशाने में पर रहे अब कांग्रेस ने अपने तोप का निशाना प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की तरफ मोड़ दिया है। सुबोध उनियाल की बात करें तो जब प्रदेश के जंगल आग से धधक रहे थे तो मंत्री महोदय मुम्बई की सैर पर थे। वहीं अब यात्रा सीजन के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सात समंदर पार दुबई में है। हालांकि सुबोध उनियाल सफाई दे चुके हैं कि आईटी के इस दौर में वे मुम्बई से लगातार समीक्षा कर रहे थे। हो सकता है कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री भी पर्यटन सीजन में पर्यटन की समीक्षा सात समंदर पार से लगातार कर रहे हो लेकिन विपक्षी कांग्रेस ये मानने को तैयार नहीं है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने तीखा हमला बोला। प्रीतम सिंह ने कहा कि महाराज उत्तराखंड के पर्यटन के बजाए विश्व पर्यटन की बात करते हैं। इन दिनों राज्य में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज विदेश दौरे पर हैं।

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि सतपाल महाराज भले ही उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री हों। लेकिन वो कभी भी उत्तराखंड की बात नहीं करते। ऐसे में समझा जा सकता है कि उत्तराखंड में पर्यटन का कैसे विकास हो रहा होगा। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की बात करतें हैं।

उधर धामी सरकार में सबसे चर्चित मंत्री डा० धन सिंह रावत का सहकारिता विभाग भर्ती घोटाले के चलते चर्चाओं में है। प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी उनके पास है। मीडिया की प्रकाशित खबरों की माने तो वे अपने विभागों की हर समस्या का हल सौ दिन में करना चाहते हैं। लेकिन इन सौ दिन की गिनती कहां से और कब से शुरू की जाए ये अभी यक्ष प्रश्न बना हुआ हैं।

विपक्ष तो विपक्ष होता है उन्होंने मुख्यमंत्री को घेरने में कोताई नहीं बरती है। और चुनाव आयोग के पास जाकर चम्पावत उपचुनाव में उतरे सीएम पुष्कर सिंह धामी के नामांकन को रद्द की करने की मांग कर डाली है। कांग्रेस की दलील है कि सीएम धामी ने अपने नामांकन के दौरान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com