September 22, 2024

किताबों का यह ढेर गधेरे में मिला

चन्द्रशेखर जोशी

मामला उत्तराखंड के चंपावत जिले का है। असल में ये किताबें कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूलों को भेजी गई थीं। शिक्षा विभाग के कर्मचारी इस बोझ से थक गए और जंगल के बीच फेंक कर चलते बने।

…वैसे तो ये गधेरे पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में बहुतेरे हैं। इनमें ही यहां के लोगों का जीवन निर्भर है। यह गधेरे जब बरसार में उफान पर आते हैं तो कई जिंदगियां लील लेते हैं। इनके जद में आए खेत-खलिहान बर्बाद हो जाते हैं। फिलहाल बच्चों के जीवन की बर्बादी का जिम्मा शिक्षा विभाग ने उठाया है।

…बताया जा रहा है कि पाटी विकासखंड के पोखरी क्षेत्र में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग से भेजी गई सैकड़ों किताबें जंगल के बीच एक गधेरे में मिली हैं। पोखरी गांव के मदन सिंह बोहरा ने बताया कि गधेरे में किताबों का बंडल दिखने पर इसकी सूचना विभाग को दी गई। गांव के लोगों ने किताबों के ये बंडल रास्ते तक पहुंचाए, इसके बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी इन्हें न जाने अपने साथ कहां ले गए।

…जनप्रतिधियों के माध्यम से कहा जा रहा है कि अब इसकी जांच होगी। खैर समग्र जांच इस पहाड़ के जीवन की करनी है, जो कभी नहीं हुई। यहां जो नौकरी पा जा जाते हैं वह मालामाल, जो यहां से एक बार चुनाव जीत जाए उनकी कई पीढिय़ां धन-धान्य से परिपूर्ण और इन पहाड़ों का जो एक-दो बार दर्शन कर जाए उसका जीवन धन्य हो जाता है। लेकिन ये सभी यहां के वासिंदों का जीवन नरक करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

(चन्द्रशेखर जोशी के फेसबुक पेज से साभार)


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com