September 22, 2024

इस बार भी टूट नहीं पाया हरक से जुड़ा मिथक, मंत्रिमण्डल से किया गया बर्खास्त

देहरादून। हरक सिंह रावत से जुड़ मिथक एक बार फिर सही साबित हुआ। वे एक बार फिर अपना मंत्रित्वकाल पूरा नहीं कर पाये। सीएम धामी ने रविवार देर रात उन्हें मंत्रिमण्डल से निष्कासित कर दिया है।

साथ भाजपा ने हरक सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरक सिंह ने एक निजी चैनल में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये पता लगा है कि उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस 40 सीट के साथ प्रदेश में सरकार बना रही है।

उन्होंने कहा कि मैं लगाता इस बात को पार्टी के अंदर बोलता रहा कि इस बार भाजपा की सरकार नहीं आने वाली है। प्रदेश भर में आम लोग भाजपा की सरकार से बहुत ज्यादा परेशान है लेकिन मैंने कभी भी हनीं सूचा कि मैं बीजेपी को छोड़कर किसी और दल में चला जाऊं। हां कभी-कभी मजाक में जरूर यह बात कही लेकिन दिल से भी मैंने भाजपा छोड़ने की बात नहीं कही।

हरक सिंह रावत भाजपा हाईकमान से अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुंसाई के लिए लैंसडौन से टिकट की पैरवी कर रहे थे। भाजपा से उनकी बात नहीं बन पाई। वहीं वे कोटद्वार के बजाय किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे। लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान नहीं एक नहीं सुनी। वहीं सियासी गलियारों में हरक के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जारी है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com