September 23, 2024

टोक्यो पैरालंपिक्स : अवनि लेखरा ने शूटिंग में जीता गोल्ड, रचा इतिहास

टोक्यो पैरालंपिक्स में इतिहास रचते हुए शूटर अवनि लेखरा ने भारत को गोल्ड दिलाया है। 19 साल की इस शूटर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में पहला स्थान हासिल किया। पैरालंपिक्स के इतिहास में शूटिंग में यह पहला गोल्ड मेडल है। साथ ही अवनि लेखरा पहली भारतीय महिला है जिन्होंने इसमें गोल्ड जीता है।

अवनि लेखरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व प्रदर्शन अवनि लेखरा आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ, कड़ी मेहनत और अच्छी तरह से योग्य स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

भारतीय निशानेबाज अवनि ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए 249.6 का पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाया। चीन की क्यूपिंग झांग ने 248.9 के साथ सिल्वर और यूक्रेन की इरिना शचेतनिक ने 227.5 के साथ कांस्य पदक जीता।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com