September 23, 2024

महाराष्ट्र में दो मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा, राज्य के दिग्गज नेता का दावा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मनसुख हिरेन की मृत्यु और पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के मामले में राज्य के दो मंत्री जल्द इस्तीफा दे सकते हैं।

श्री पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मनसुख हिरेन की मृत्यु और पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है और राज्य के दो मंत्री अपनी संलिप्तता के कारण जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री अशोक चव्हाण के मराठा आरक्षण बयान की निंदा करते हुए कहा कि श्री चव्हाण उच्च न्यायालय का अनादर कर रहे हैं। उन्होंने मराठा आरक्षण जल्द मिले इसके लिए उच्चतम न्यायालय में कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा एमपीएससी की परीक्षा भी रद्द कर दी। मराठा समुदाय में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है उन्हें तुरंत इस मुद्दे पर मराठा समुदाय को विश्वास में लेना चाहिए।

श्री पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की भी निंदा करते हुए कहा कि श्री पवार ने कहा था कि वह इस तरह के राज्यपाल राज्य के इतिहास में नहीं देखा।

श्री पाटिल ने सीमा पर चल रहे आंदोलन के संबंध में कहा कि सरकार को कर्नाटक सरकार के साथ सीमा विवाद को हल करने की कोशिश करनी चाहिए।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com