September 22, 2024

बजट 2022-23: यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे हैं बजट

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। राज्य का यह अब तक का सबसे बड़े आकार का बजट है । वहीं पिछले बजट की बात करें तो यह 5,50,270.78 करोड़ रुपए का था। सुरेश खन्ना योगी सरकार के वित्त मंत्री के रूप में लगातार छठा बजट पेश किए।

सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश में राशन की नेशलन पोर्टिबिल्टी लागू है। देश में विशाल खाद्यान वितरण अभियान चल रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पिछले 5 सालों में पीएम आवास ने 43 लाख 50 हज़ार आवास दिए गए। सौभाग्य योजना में 1 करोड़ 41 लाख लाभार्थी हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शायरी से अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, ‘जब तलक भोर का सूरज नजर नहीं आता, काम मेरा है उजालों की हिफाजत करना। मेरी पीढ़ी को एक चिराग बनकर जलना है जिसका मजहब है अंधेरों से बगावत करना।’

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट संबोधन में कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा था। प्रधानमंत्री के लक्ष्य को पूरा करने में प्रदेश का योगदान महत्वपूर्ण हैं इसलिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com